Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 3, 2022

हंसने पर नाराज़ शिक्षक ने तोड़ा छात्र का दांत

 नई दिल्ली। द्वारका स्थित एक निजी स्कूल में हंसने से नाराज एक शिक्षक ने 12वीं कक्षा के छात्र को बुरी तरह पीटा उसकी गर्दन एड़कर डेस्क पर पटक दिया, जिससे छात्र का एक दांत टूट गया। इसके बाद छात्र ने परिजनों को स्कूल में बुला लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


16 वर्षीय छात्र परिजनों के साथ नजफगढ़ इलाके में रहता है। यह द्वारका इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को छात्र ने 112 नंबर पर फोन कर एक शिक्षक पर पिटाई करने का आरोप लगाया। स्कूल पहुंची पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया, जिसमें छात्र का एक दांत तोड़े जाने की बात सामने आई।


पुलिस को दिए बयान में छात्र ने बताया कि कक्षा में सभी छात्र फेयरवेल पार्टी के बारे में बातें कर रहे थे। उस समय कक्षा में शिक्षक गजेंद्र भी थे किसी बात पर सभी छात्र हंस पड़े। इस बात पर शिक्षक को गुस्सा आ गया और छात्र की पिटाई कर डाली। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। व्यूरो

हंसने पर नाराज़ शिक्षक ने तोड़ा छात्र का दांत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link