Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 3, 2022

बीएसए ने स्कूल का पूरा स्टाफ बदला, जाने कारण

 बरुआहार प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के विवाद की वजह से की कार्रवाई 

तिर्वा बरुआहार प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को हटाकर नया स्टाफ सैनात कर दिया है। शुक्रवार को बीएसए संगीता सिंह की इस कार्रवाई ने यहां पिछले कई दिनों से जारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के विवाद को खत्म कर दिया है। साथ ही बीएसए ने स्कूल गेट पर ताला डालने वाले अभिभावकों को चेतावनी दी है। यदि छात्र स्कूल नहीं आए तो अभिभावक ल जाएंगे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।



उमर्दा विकास खंड क्षेत्र के चरुआहार प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट पर लगे ताले को खुलवाया और मामले को जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के विवाद को जाच करने के लिए बीएसस विद्यालय पहुंची। जांच के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके बच्चों का प्रवेश नहीं हो रहा है। पिछले कई दिनों से शिक्षकों के विवाद के चलते विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो रही है।

इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को जमकर फटकार लगा। उन्होंने प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को वहां से हटाकर अलग-अलग विद्यालयों में तैनात करने के आदेश जारी किए। साथ ही उन्होंने वहां अभिभावकों को चेतावनी दी कि अगर छात्र गैरहाजिर मिले तो अभिभावकों के खिलाफ केस दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। विद्यालय में नए प्रधानाध्यापक के रूप में संगीता गुप्ता को तैनात किया गया है।

बीएसए ने स्कूल का पूरा स्टाफ बदला, जाने कारण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link