ललितपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध शैक्षिक संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बार के अध्यक्ष बृजेश चौरसिया के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त बीईओ अखिलेश वर्मा से मिला। शिक्षक नेताओं ने विद्यालयों का निरीक्षण सकारात्मक एवं बिना पक्षपात करने की मांग करते हुए अन्य समस्याएं रखीं। शिक्षक नेताओं ने कहा कि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सभी पटल प्रभारी अपनी-अपनी सीट पर बैठे और अध्यापकों के कार्य समय से करें।
बीआरसी पर सभी पटन प्रभारियों का नाम आवंटित कार्य और उनका मोबाइल नंबर चस्पा किया जाए। ब्लॉक महामंत्री जितेंद्र ने कहा कि ब्लॉक संसाधन केंद्र से वेतन बिल संशोधन माह की 28 तारीख तक लेखाधिकारी कायालय पर भेजे जाएं जिससे शिक्षकों का वेतन महीने की पहली तारीख तक मिल सके।
विद्यालयों में सफाई कर्मियों को नियमित उपस्थिति हो। ब्लॉक मुख्यालय पर लंबित चयन वेतनमान को फाइलों को पूर्ण कराकर शीघ्रलेखा कार्यालय में भेजा जाए, जिससे शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ मिल सके। बीईओ अखिलेश वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी लंबित समस्याओं का निराकरण शीघ्र हो किया जाएगा।
शिक्षक नियमित व समय से विद्यालय पहुंचे कर मन लगाकर शिक्षण कार्य करें। इस दौरान जिला संरक्षक रामरक्षपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश साहू, संतोष वर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मुकेश बाबू नरवरिया, ब्लॉक मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र जैन, संजय कुशवाहा, प्रदुम्न जैन, दीपक जैन, उदयभान, महेश निरंजन, रमाकांत चौरसिया, दीपक सिंघई, बबीत राजपूत मौजूद रहे।
.jpeg)
