Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 30, 2022

Basic shiksha news: इस जनपद के बीएसए पर कार्रवाई की तैयारी

 वाराणसी के बीएसए पर कार्रवाई की तैयारी


लखनऊ। भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में फंसे वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह के खिलाफ शासन स्तर से भी कार्रवाई की तैयारी है। उनके खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर बलिया में तैनाती के दौरान बर्खास्त अध्यापक को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बहाल करने और निलंबन व बर्खास्तगी के दौरान का वेतन दिलाने का आरोप है।



राकेश कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें निलंबित करके विभागीय कार्यवाही शुरू करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।


Basic shiksha news: इस जनपद के बीएसए पर कार्रवाई की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link