Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 30, 2022

हर ब्लॉक में खोले जाएंगे कस्तूरबा बालिका विद्यालय:बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

 

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है। इस कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (जीबी) को कक्षा 9 से 12 तक उच्चीकृत किया जा रहा है। वह शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन की एक दिवसीय पुनर्बोचात्मक अभिमुखीकरण कार्यशाला की संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन विकासखंडों में केजीबीवी नहीं है, वहां सरकार यह विद्यालय खोलेगी।



वर्तमान में केज में कक्षा छठवीं से आठवीं तक की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि उच्चीकरण के बाद 377 केजीबीवी में अतिरिक्त बालिकाओं के लिए एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है शैक्षिक सत्र 2022-23 के अंत तक लगभग 200 भवनों का निर्माण पूरा हो जाएगा। बाकी 127 भवनों का निर्माण कार्य सत्र 2023-24 के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस तरह सत्र 2023-24 के अंत तक 446 कस्तूरबा उच्चीकृत होने पर कुल 1,18,600 बालिकाएं लाभान्वित हो सकेगी।


उन्होंने केजीबीवी के संचालन को मुख्य जिम्मेदारी वार्डन की बताई। इस दौरान महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने वार्डन को विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। वहाँ प्राचार्य, आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज ने केजीबीवी के शिक्षकों के लिए विकसित किए गए ऑनलाइन पोर्टल व एप दीक्षा पर उपलब्ध प्रशिक्षण कोर्स पर चर्चा की।

हर ब्लॉक में खोले जाएंगे कस्तूरबा बालिका विद्यालय:बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link