Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 12, 2022

57 विद्यालयों का निरीक्षण, पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित, वेतन रोका

 एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। बुधवार को बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों ने 57 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित पाए गए सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है।


ब्लॉक जैथरा में औचक निरीक्षण करने के लिए खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार, विनोद कुमार व सुरेंद्र कुमार अहिरवार, जिला समन्वयक संजय कुमार व संजय मिश्रा और



एमआईएस राजीव कुमार को लेकर टीमें बनाई गई। गांव मावाचक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राव, पिंजरी सुम्मेर सिंह में तैनात शिक्षक दिनेश कुमार, गढ़िया


अहीरान के शिक्षक समीर कुमार, नगला जालिम के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और नगला परशुराम दौलतपुर के शिक्षक राहुल कुमार अनुपस्थित मिले।


इनके अलावा 10 शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। इनमें नगला चमन की नीरज यादव, सरौंठ पुवायां की हेमलता, डकपुरा की प्रभा, मानपुर की किरन यादव व सुनीता पांडेय नगला वली की अंजू लता भिया की गीता देवी, अल्लापुर को मंजू तिवारी व श्याम कुमार पांडेय और गोसलपुर की शिखा राठौर शामिल हैं। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि सभी अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

57 विद्यालयों का निरीक्षण, पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित, वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link