Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 12, 2022

रक्षाबंधन वाले दिन भी स्कूलों में होंगे कार्यक्रम, त्योहार वाले दिन कार्यक्रम से शिक्षकों में नाराजगी

 त्योहार वाले दिन कार्यक्रम से शिक्षकों में नाराजगी 

कन्नौज। 11 से 17 अगस्त तक परिषदीय स्कूलों में मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव और हर पर तिरंगा का संशोधित कार्यक्रम बीएसए की ओर से जारी कर दिया गया है। इसमें 12 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन भी प्रभात फेरी व छात्र-छात्राओं के बीच कई कार्यक्रम रख दिए गए हैं, इससे शिक्षक शिक्षिकाएं परेशान हैं।



बोरसए कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम में 11 अगस्त को प्रभात फेरी छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली, चित्रकला पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं होंगी। राष्ट्रीय नायक-नायिकाओं पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी।

ब्लॉक व जिला स्तर पर गोष्ठी भी करने का कार्यक्रम है। 12 अगस्त को झंडा गीत आदि के साथ प्रभात फेरी निकलेगी हर घर तिरंगा संबंधित भाषण, निबंध व वाद विद प्रतियोगिता भी होगी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को यह जिम्मेदारी दी गई है। समय सुबह साढ़े आठ और 10 बजे का है। इसके अलावा 13, 15,16 व 17 अगस्त को कई कार्यक्रम है। 14 अगस्त को रविवार को अवकाश घोषित किया गया है।

रक्षाबंधन वाले दिन भी स्कूलों में होंगे कार्यक्रम, त्योहार वाले दिन कार्यक्रम से शिक्षकों में नाराजगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link