Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 21, 2022

Basic shiksha news: तबादलों में गड़बड़ी के लिए चार बाबुओं के निलंबन की सिफारिश, 12 मंडलों में भी कार्रवाई

 बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के समूह ग के तबादलों में गड़बड़ी के लिए प्रयागराज निदेशालय के चार बाबुओं के निलंबन की सिफारिश की गई है। साथ ही 12 मंडलों में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को गलत सूचनाएं भेजने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।



अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज निदेशालय में तैनात लिपिक संजय सोनी, अमर प्रताप सिंह, पवन कुमार व ध्रुपराज सिंह के निलंबन की सिफारिश अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक से की गई है क्योंकि इनके नियुक्ति प्राधिकारी वही हैं। इन कर्मचारियों को चार्जशीट दे दी गई है।


इनके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ व झांसी मंडलों से गलत सूचनाएं भेजने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


इसकी रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भी भेजी गई है। बता दें तबादलों में गड़बड़ी का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। शासन ने खबर का संज्ञान लेकर गड़बड़ियां दूर करने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Basic shiksha news: तबादलों में गड़बड़ी के लिए चार बाबुओं के निलंबन की सिफारिश, 12 मंडलों में भी कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link