Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 21, 2022

केंद्रीय विद्यालय के छात्र को बेरहमी से पीटा, बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़ें पूरी खबर

 गोंडा का मामला, बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

मनकापुर (गोंडा)। केंद्रीय विद्यालय मनकपुर के एक छात्र को चार युवकों ने मिलकर तालिबानी सजा दी। छात्र की पिटाई करते वीडियो अनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में छात्र को चार युवक बेरहमी से बेल्ट से पीट रहे हैं। छात्र उनसे छोड़ देने की दुहाई लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र के पिता ने कोतवाली मनकापुर में बुधवार शाम चार युवकों के खिलाफ मारपीट, धमकी अपहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी

मनकापुर में छात्र की पिटाई का दृश्या युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



बलरामपुर के रहने वाले व मौजूदा समय में कुड़ासन बाजार मनकापुर निवासी जीवनलाल पांडेय मनकापुर की एक चीनी मिल में नौकरी करते हैं। उनका बेटा निशांत पांडेय केंद्रीय विद्यालय मनकापुर में 12वीं का छात्र है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद एक अगस्त को क्षेत्र के चार युवकों ने निशांत को झाड़ी में ले जाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो बुधवार की सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में छात्र बिना शर्ट के दिख रहा है और युवकों से पिटाई न करने की दुहाई लगा रहा है। मगर बेरहम युवक उसे लगातार बेल्ट से पीटते दिखाई पड़ रहे हैं। यही नहीं युवकों ने छात्र की जबरन पैंट तक उत्तरवा दी और फिर पिटाई की।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्र निशांत के पिता जीवनलाल पांडेय ने कोतवाली मनकापुर में अखंड, उत्कर्ष, आदेश व अंकित के खिलाफ मारपीट, भ्रमकी व अपहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

केंद्रीय विद्यालय के छात्र को बेरहमी से पीटा, बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़ें पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link