Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 19, 2022

डीआईओएस कार्यालय में देंगे धरना

 शिक्षकों ने उदित नारायण इंटर कॉलेज में बैठक कर बनाई रणनीति 

पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक हुई। इसमें संगठन की तरफ से डीआईओएस कार्यालय पर 16 मांगों के लिए 22 अगस्त को आयोजित धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि संघ की तरफ से 22 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण, सिटीजन चार्टर को



लागू करने समेत 16 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री को संबोधित डीआईओएस को दिया जाएगा। उन्होंने इस धरना-प्रदर्शन को सफल

बनाने की अपील करते हुए संघ से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान घनश्याम तिवारी, जुगेश यादव, प्रमोद मौर्य, अजय सिंह, मृगेंद्र राघव राव रमेश कुमार, आलोक एकरामूल हक, अंकित मिश्र, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

डीआईओएस कार्यालय में देंगे धरना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link