Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 28, 2022

शिक्षिका को भगाने के मामले में तीन पर केस


खलियारी रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को निजी स्कूल की शिक्षिका को भगाने का मामला आया है। पुलिस कार सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोमवार की शाम करीब छह बजे रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कार सवार तीन लोग एक शिक्षिका को जबरदस्ती कार में बैठाकर भागने लगे। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पीछा कर लिया। माची थाना क्षेत्र में बाकी गांव के पास कार कीचड़ में फंस गई। एक युवक लड़की को लेकर जंगल की ओर भाग निकला।



वहीं ग्रामीणों ने कार सवार दो लोगों को पकड़ कर मांची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हालांकि मामला रायपुर थाना क्षेत्र का होने के नाते लापता लड़की के पिता ने रायपुर थाने में तहरीर दी। बताया गया कि युवती को लेकर भागने वाला युवक तीन बच्चों का पिता है। पुलिस ने बताया कि तीन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। संवाद

शिक्षिका को भगाने के मामले में तीन पर केस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link