Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 28, 2022

भीषण गर्मी से स्कूल में बेहोश हो गया मासूम, मची अफरा-तफरी



परतावल। परतावल ब्लॉक के कुसम्हा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भीषण उमस भरी गर्मी के कारण एक मासूम बेहोश हो गया। बच्चे सुबह से ही गर्मी के कारण परेशान रहे। इसी बीच कक्षा दो का छात्र लकी गर्मी के कारण गश खाकर जमीन पर गिर गया। बच्चे के बेहोश होते ही सभी लोग परेशान हो गए। लकी के चेहरे पर पानी छिड़का गया, जिसके बाद वह होश में आया। वह खाना खाने के बाद स्कूल से बाहर जा रहा था। प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी ने बताया कि बिजली नहीं आने से पंखा नहीं चल रहा था। गर्मी के कारण ऐसा हुआ। कुछ देर बाद बच्चा सामान्य हो गया।

भीषण गर्मी से स्कूल में बेहोश हो गया मासूम, मची अफरा-तफरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link