Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 13, 2022

आउटसोर्स पर भर्ती कर्मियों ने उठाई सेवा विस्तार की मांग

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के आउटसोर्स पर भर्ती करीब 200 कर्मचारियों ने सेवाविस्तार की मांग उठाई है। इस बारे में निगम के उपाध्यक्ष विश्वनाथ ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को एक पत्र भी भेजा है।



उधर, निगम के चेयरमैन डा.लालजी प्रसाद निर्मल का कहना है कि आउटसोर्स कर्मियों के आग्रह पर निगम की बोर्ड बैठक में इनकी सेवाओं को दो-तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है अन्यथा इनकी सेवाएं तो ग्यारह महीने के अनुबंध के लिए ही थीं। उन्होंने कहा कि अब निगम में जो योजनाएं आ रही हैं, उनके समुचित व सफल संचालन के लिए तकनीकी योग्यता वाले दक्ष लोगों की जरूरत है और उनकी भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


आउटसोर्स पर भर्ती कर्मियों ने उठाई सेवा विस्तार की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link