Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 13, 2022

मौसम अपडेट : अगले चार दिन तक अच्छी बारिश होगी



 लखनऊ। लखनऊ और आसपास मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को दोपहर बाद एक बदली छा गई। इसके बाद शाम होते ही हवाओं ने जोर पकड़ा। कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। रात को 900 बजे के आसपास तेज और ठंडी हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून में फिर रफ्तार पकड़ी है। चार-पांच दिन अच्छी बारिश की संभावना है। अगस्त में तो कई दिन बरसात हुई पर सितंबर सूखा जा रहा था। सोमवार को गोमती नगर, अलीगंज, चारबाग, अमौसी, चिनहट, निराला नगर आदि इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक सप्ताह मौसम ऐसा ही रहेगा। चार दिन बदली और अच्छी बरसात की संभावना है। 17 - 18 सितंबर को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी बीच में 12 चरणों में बौछारें भी पड़ सकती हैं।


मौसम अपडेट : अगले चार दिन तक अच्छी बारिश होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link