Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 23, 2022

रंगदारी मांगने के आरोपी शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित

 गोरखपुर,। रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके शिक्षक गिरधारी लाल जायसवाल को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।


आरोपी शिक्षक पर प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्तियां फर्जी बताकर एसटीएफ एवं बीएसए कार्यालय से जांच कराने के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप था।


 बस्ती जिले के गौर के आमा बाजार निवासी आरोपी गिरधारी लाल जिले के भटहट ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जंगल डुमरी नंबर एक में तैनात था। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरूद्ध कैंट थाने में केस दर्ज है । उसे जेल भी हो गया है। इसे देखते हुए शिक्षक को निलंबित किया गया है.

रंगदारी मांगने के आरोपी शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link