Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 16, 2022

बच्चों को क्लास रूम में प्रधानाध्यापिका ने कर दिया बंद, अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा

 चरवा सूरतगंज विकास खंड के चरवा द्वितीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि शनिवार को प्रधानाध्यापिका ने कक्षा पांच में पड़ने वाले बच्चों को क्लास रूम के अंदर कर बाहर से ताला लगा दिया था। इस पर प्रधानाध्यापिका का कहना था कि बच्चा चोरी की अफवाह के चलते उन्होंने ताला नहीं बल्कि बाहर से कुंडी लगाई थी।


घटना की जानकारी पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों का लिखित बयान लिया। विद्यालय में कुल 162 छात्र- छात्राओं का पंजीकरण है। यहां प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह के अलावा सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह, सोनम केसरवानी, आराधना शुक्ला, रंजना मिश्रा और चचिता दीपांकर की तैनाती है। इनके अलावा गांव की ममता मिश्रा व आराधना त्रिपाठी शिक्षामित्र हैं।



शनिवार को प्रतिभा मिश्रा बाजार से कुछ स्टेशनरी का सामान लेने जा रही थीं। उन्होंने कक्षा पांचवों के कुछ बच्चों को साथ चलने के लिए कहा। जिसका शिक्षामित्र व अन्य स्टॉफ ने विरोध किया। इसे लेकर स्कूल में प्रतिभा के साथ काफी बहस हुई।


प्रधानाध्यापिका के मुताबिक इन दिनों बच्चा चोरी को अफवाह फैली है। पांचवां के बच्चों को उन्हें पढ़ाना था कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए उन्होंने बच्चों को क्लास रूम में करके बाहर से कुंडी लगा दो। बाद  में किसी ने कमरे में बाहर से ताला बंद करके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोमवार को स्कूल खुला तो तमाम अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। अभिभावकों का आरोप था कि प्रतिभा सिंह ने बच्चों को बंधक बनाया जिससे गर्मी से बच्चे बेहाल हो उठे हंगामे की जानकारी होने पर बीएसए प्रकाश सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा को मौके पर जांच के लिए भेजा। उन्होंने बयान लेने के बाद अभिभावकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

गर्भ से हैं प्रधानाध्यापिका और पैर में लगी है चोट चरवा प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह का कहना है वह गर्भ से हैं और पैर में चोट भी लगी है। बाजार से स्टेनरी का सामान खरीदना था, इसी वजह से वह पांचवीं क्लास के कुछ बच्चों को साथ ले जाना चाह रही थीं। लेकिन स्कूल के अन्य स्टॉफ के विरोध के चलते उन्हें अकेले जाना पड़ा। बच्चे बाहर न खेले और सुरक्षित रहे, इसलिए क्लास वर्क देकर उन्हें कमरे के अंदर बैठाया गया था।

बच्चों को क्लास रूम में प्रधानाध्यापिका ने कर दिया बंद, अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link