Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 16, 2022

Primary ka master: बच्चे नहीं लिख पाए माता-पिता के नाम,डीएम ने किया निरीक्षण, चेताया, एक पखवारे में गुणवत्ता सुधार न होने पर करेंगे कार्रवाई

 मऊ, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की बदहाल शिक्षा का नजारा ऐसा है कि कक्षा सातवीं के बच्चे अपने माता-पिता का नाम नहीं लिख पा रहे है। शिक्षा का स्तर देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि एक पखवारे में शिक्षा के स्तर पर सुधार न होने पर स्कूल के शिक्षकों पर वह सख्त कार्रवाई करेगें।






बुधवार को डीएम अभिषेक आनंद नेब्लाक के इंग्लिश मीडियम विद्यालय छिवलहा भाग एक का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता की देखी। जिस पर डीएम ने इंग्लिश मीडियम विद्यालय के कक्षा-5. व कक्षा एक के छात्र छात्राओं से अंग्रेजी, गणित, हिंदी पढ़वाकर ब्लैक बोर्ड में लिखवाया। बच्चों के सही जवाब देने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक से कहा कि शिक्षण कार्य अच्छा है। बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के साथ इन्हें सिखाने की प्रक्रिया अनाकर हिंदी अनुवाद भी कराएं। रसोई कक्ष में पहुंचकर रसोइयों से मिड-डे मील को जानकारी ली। जिसमें रसोइयों ने बताया कि आज बच्चों को तहरी और दूध दिया गया है। डीएम ने प्रधानाध्यापक से कहा कि रसोइयों का मानदेय समय से भुगतान कराएं। शौचालय के बाहर जो ग्राउंड है उसे ठीक करा लें। जिन बच्चों के ड्रेस उनके अभिभावकों ने धनराशि देने के बावजूद भी नहीं खरीदा है उनसे संपर्क करके बच्चों को ड्रेस उपलब्ध करवाएं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पांच शिक्षक कार्यरत हैं। 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं डीएम ने पूमावि छिवलहा का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक मधु आर्य ने बताया कि तीन शिक्षक कार्यरत है ।



और 62 बच्चे पंजीकृत है। डीएम ने अध्यापक व छात्र उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद कक्षा 7 व 6 के बच्चों से कक्षा में जाकर शिक्षक की गुणवत्ता देखी। जिसमें बच्चे अपने माता-पिता का सही से नाम नहीं लिख पाए। डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने शिक्षको फटकार लगाते हुए शिक्षा अधिकारी मऊ को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर इस विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कराएं। वह इस विद्यालय में 15 दिन के बाद फिर से आएंगे। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा के स्तर को सुधरवाएं। इस मौके पर एसडीएम नवदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Primary ka master: बच्चे नहीं लिख पाए माता-पिता के नाम,डीएम ने किया निरीक्षण, चेताया, एक पखवारे में गुणवत्ता सुधार न होने पर करेंगे कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link