Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 19, 2022

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को

 लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की कक्षा छह, सात और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पूर्ण रूप से स्कूल की वेबसाइट www.upsainikschool.org से कर सकते हैं। कक्षा छह व सात में केवल बालकों और कक्षा नौ में बालकों संग बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जाएगा।



स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने बताया कि आवेदन शुल्क एक हजार रुपये है। अंतिम तिथि 15 नवंबर शाम पांच बजे तक है। वहीं विलंब शुल्क दो हजार रुपये के साथ 25 नवंबर शाम बजे तक आवेदन कर सकते हैं।


कक्षा छह के लिए बालक की जन्म तिथि दो जुलाई 2011 से एक जनवरी 2014 तक, कक्षा सात के लिए जन्मतिथि दो जुलाई 2010 से एक जनवरी 2013 तक और कक्षा नौ के लिए बालकों व बालिकाओं की जन्मतिथि दो जुलाई 2008 से लेकर एक जनवरी 2011 के बीचहोनी चाहिए।


सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link