Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 19, 2022

बीएलओ-सुपरवाइजर ड्यूटी से गायब, 300 पर मुकदमा

 लखनऊ, नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची सत्यापन की ड्यूटी से 300 बीएलओ गायब मिले। इनके साथ बड़ी संख्या में सुपरवाइजर भी नदारद थे। इस पर डीएम सूर्य पाल गंगवार ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। देर रात तक नगर निगम के जोनल अधिकारी, क्षेत्रीय अपर नगर मजिस्ट्रेटों ने अलग अलग थानों पर ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज कराए।



डीएम ने मतदान केन्द्र एक्जॉन मॉन्टेसरी स्कूल का निरीक्षण किया ो वहां आठ में सात बीएलओ, एक सुपरवाइजर नदारद मिले। नाराज डीएम सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और ड्यूटी से गायब बीएलओ की सूची मंगवाई। इसमें जितने बीएलओ गायब मिले उन्हें रात साढ़े नौ बजे तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। इसके बाद केस दर्ज होने लगे। रात तक कुछ बीएलओ ने आमद दर्ज करा दी थी। डीएम के दौरे वाले जोन छह ठाकुरगंज में 87 बीएलओ की सूची थाने केस के लिए सौंपी गई है। वहीं ड्यूटी में तैनात महिलाओं को नौ बजे तक फोन पर रिपोर्ट, सुबह फिजिकल रिपोर्ट के लिए कहा। एसीएम-एसडीएम जोनल दफ्तरों में रात 10 बजे तक रुकेंगे।

बीएलओ-सुपरवाइजर ड्यूटी से गायब, 300 पर मुकदमा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link