Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 29, 2022

31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम

 



राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों में होने बाले कार्यक्रम

=================


■ छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कम दूरी / अधिक दूरी के लिये दौड़ सकते हैं।




■ यह दौड़ विद्यालय में 31 अक्टूबर 2022 को सुबह 7-8 बजे सुबह की सभा / शून्य अवधि में हो।


■ सम्भव हो तो दौड़ के प्रारम्भ या अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ अध्यापक, विद्यार्थी सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका व योगदान के बारे में बतायें।




■ एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय पत्रिका वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। सम्भव हो, तो विद्यार्थियों के माता-पिता, स्थानीय समुदाय को दौड़ में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया जाय।




■ सीमांत क्षेत्रों (दिव्यांग बच्चों सहित) के बच्चों, स्ट्रीट चिल्ड्रेन को दौड़ में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास किया जाय।




■ आयोजन के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म RunForUnity पर अपलोड किये जाय।




■ उक्त के अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय में निम्नांकित गतिविधिओं का भी आयोजन किया जाना उचित होगा।




● भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय।




● सरदार पटेल को समर्पित प्रार्थना सभाओं का आयोजन कराया जाय।




● विद्यालयों में सरदार पटेल के योगदान एवं जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाय।




● प्रदर्शनी के लिये बनाये गये विषय वस्तु (Content ) का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद कराकर उसको सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं विद्यालय की वेबसाइट पर साझा किया जाय।

31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link