Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 29, 2022

DM की छापेमारी में मची खलबली, फंसे शिक्षा विभाग समेत कई विभागों के अफसर, काटा वेतन

 पीलीभीत, त्योहारों के अवकाश के बाद शुक्रवार को सरकारी दफ्तर (Government Offices) खुल गए लेकिन कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अभी तक छुट्टी की मानसिकता के बाहर नहीं निकले। जिलाधिकारी औचक निरीक्षण पर निकल पड़े, तब इसकी पोल खुली।



निरीक्षण के दौरान डीएम (DM) को विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इस पर डीएम ने सभी गैर हाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।


शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार (Praveen Kumar Lakshkar) सुबह दस बजकर पांच मिनट पर औचक निरीक्षण के लिए सबसे पहले शारदा सागर (Sharda Sagar) के बाढ़ खंड अधिकारी कार्यालय जा पहुंचे। यहां अधिशासी अभियंता सहित 15 अधिकारी, कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इसके बाद डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय का रुख किया।



यहां डीआइओएस सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में एसओसी सहित 10 कर्मचारी उन्हें अनुपस्थित मिले। यही हाल चकबंदी अधिकारी कार्यालय का भी रहा। यहां चकबंदी अधिकारी समेत पांच कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।


श्रम विभाग के कार्यालय में कुल दस कर्मचारी नियुक्त हैं। इनमें से तीन संविदा कर्मचारी हैं तथा शेष स्थाई कर्मचारी नियुक्त हैं। ये सभी गैरहाजिर पाए गए। अलबत्ता श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी के अनुसार निरीक्षण में गैरहाजिर पाए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।

DM की छापेमारी में मची खलबली, फंसे शिक्षा विभाग समेत कई विभागों के अफसर, काटा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link