Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 21, 2022

Basic shiksha news:लंबे समय बाद ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में होंगे शिक्षकों के तबादले

 ● नगर क्षेत्र में शिक्षकों के 77 फीसदी पद खाली


● महानिदेशक ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा



 परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के ग्रामीण से नगर क्षेत्र में तबादले हो सकेंगे। नगर क्षेत्र में प्राथमिक के 77 फीसदी और जूनियर स्कूल में 40 फीसदी पद खाली हैं। नवंबर में इसके लिए वेबसाइट खोली जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले 2010 में ग्रामीण से नगर क्षेत्र में तबादले किए गए थे।


प्राइमरी स्कूलों में 11549, जूनियर स्कूलों में 1800 शिक्षकों के पद खाली है। छात्र शिक्षक अनुपात ठीक रखने के लिए सरकार इस संबंध में निर्णय लेगी। शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारित करने के लिए मानक तय किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक सेवा वर्ष के लिए एक अंक और अधिकतम 15 अंक दिए जायेंगे इसके अलावा राज्य अध्यापक पुरस्कार, एकल अभिभावक, सैन्य अधिकारी की पति पत्नी समेत दिव्यांग शिक्षक, असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों के नंबर तय किए जाएंगे। इसके आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे स्कूल जहां दो या इससे कम अध्यापक कार्यरत हैं वहां से तबादले नहीं होंगे।


देखें सम्बंधित आर्डर /प्रस्ताव


👉 ग्रामीण क्षेत्र से नगर क्षेत्र में अवस्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का विकल्प के आधार पर स्थानान्तरण के सम्बन्ध में ।



👉 उoप्रo बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत् शिक्षकों का शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण / समायोजन के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में ।

Basic shiksha news:लंबे समय बाद ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में होंगे शिक्षकों के तबादले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link