बोदरवार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को बताय कि विद्यालय में घुसे चार रसोईघर, मुख्य भवन और ऑफिस का ताला तोड़कर भोजन पकाने का वर्तन, सिलेंडर, स्पीकर, माइक और समरसेवल पंप उठा ले गए हैं।
प्रधानाध्यापक उमर अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह विद्यालय खुलने पर उनको चोरी की जानकारी हुई। इसलिए प्रधान रविंद साहनी संग थाने पर पहुंचकर इसकी सूचना दी गई। एसएचओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। संवाद

