कुड़वार (सुल्तानपुर)। सीडीओ अंकुर कौशिक ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय कुड़वार के परिसर में कूड़े का ढेर लगे होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
सीडीओ ने पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम पहुंचे सीडीओ को वहां की टूटी बाउंड्रीवॉल और परिसर में कूड़े का ढेर दिखाई दिया। परिसर में कूड़े का ढेर देख सीडीओ भड़क उठे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह और एडीओ पंचायत दवावंत सिंह को कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ बाउंड्रीवॉल का शीघ्र निर्माण कराने की हिदायत दी। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बचनपुर का भी निरीक्षण किया।
.jpeg)
