Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 5, 2022

शिक्षामित्रों की समस्या का होगा स्थाई निदान: प्रदेश अध्यक्ष

 बिलसंडा। आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र एशोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा ने बिलसंडा में ब्लाक संशाधन केन्द्र में साथियों की समस्या सुनीं। साथ ही मिशन निदेशक विजय किरन आनंद के संबोधन को सुनाते हुए स्कूलों में निपुण भारत अभियान के लक्ष्य को सफल बनाने का आह्वान किया। 



प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि मिशन निदेशक की ओर से हमें आश्वासन मिला है शिक्षामित्र साथियों की समस्या का स्थाई समाधान करेंगे। जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा, दिनेश यादव रामबीर माथुर ने अपने नेता का स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षामित्रों से कहाकि स्कूलों को पठन पाठन के समय उन्हें कोई भी समस्या हो अवगत कराएं। हरसंभव मदद की जाएगी।


primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

शिक्षामित्रों की समस्या का होगा स्थाई निदान: प्रदेश अध्यक्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link