Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 7, 2022

इस जिले में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, शुरू हुई पहल

 मैनपुरी के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एक और पहल की है। पर्यटन मंत्री ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है और मैनपुरी के लिए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की है। मंत्री ने पत्र में कहा है कि मैनपुरी जनपद में शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। यहां केंद्रीय विद्यालय नहीं है, यहां के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना बेहद जरूरी है।



पर्यटन मंत्री ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर जानकारी दी कि शिक्षा मंत्रालय सैन्य बल, अद्र्धसैनिक बल, सरकारी एवं गैर सरकारी अभिभावकों के बच्चों को न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापरख शिक्षा देने का काम पूरे देश में कर रहा है। मंत्रालय द्वारा इसके लिए केंद्रीय विद्यालय भी चलाए जा रहे हैं। गरीबी रेखा से नीचे से जुड़े बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मैनपुरी जनपद अत्यधिक पिछड़े जिले में शामिल हैं। यहां के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, इसलिए मैनपुरी में एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना प्राथमिकता के स्तर पर कराई जाए। पर्यटन मंत्री ने इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा को आदेश देने की मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की।

इस जिले में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, शुरू हुई पहल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link