Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 1, 2022

दिसंबर में निकाय चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 18 नवम्बर को

 लखनऊ। प्रदेश में इस बार नगरीय निकाय चुनाव दिसम्बर में चार चरणों में करवाए जाने की तैयारी है। राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार इन चुनावों की मतगणना जनवरी के पहले हफ्ते में होगी। पिछली बार वर्ष 2017 में नवम्बर में चार चरणों में यह चुनाव करवाये गये थे और दो दिसम्बर को मतगणना हुई थी। निकाय चुनावों के लिए वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्यक्रम ही एक से 18 नवम्बर तक चलेगा और 18 नवम्बर को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।



मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 18 नवम्बर को


लखनऊ। प्रदेश में शहरी निकाय निदेशालय द्वारा परिसीमन, वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया अभी पूरी की जानी है। इसलिए निकाय चुनाव दिसम्बर में ही हो पाएंगे। आयोग द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 31 अक्तूबर को मौजूदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। पहली से सात नवम्बर तक इस मौजूदा वोटर लिस्ट में वोटर अपना नाम देख सकेंगे। आठ से 12 नवम्बर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। 18 नवम्बर को अंतिम रूप से तैयार वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

दिसंबर में निकाय चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 18 नवम्बर को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link