Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 1, 2022

प्रमोशन :- इसी माह 21 हजार से ज्यादा सिपाही बनेंगे हेड कांस्टेबल

 लखनऊ। नागरिक पुलिस में कांस्टेबल (सिपाही) से हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी) के 21700 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सिपाहियों का ब्योरा भेज दिया है। 20 नवंबर तक प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।



सूत्रों के मुताबिक भर्ती बोर्ड 6 टीम बनाकर सिपाहियों के रिकॉर्ड का सत्यापन करा रहा है। हर टीम हर दिन 200 लोगों के रिकॉर्ड जांच रही है। यह प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया जाएगा। वहीं, सशस्त्र पुलिस बल में उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर के 535 पदों पर भी पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी भर्ती बोर्ड नवंबर के दूसरे सप्ताह में इन पदों के लिए 3.2 किमी. की दौड़ कराएगा। भर्ती बोर्ड ने पदोन्नति के लिए पात्र 803 हेड कांस्टेबलों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी है। वरिष्ठता के क्रम में शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल के हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर के पद पर की जाएगी।

प्रमोशन :- इसी माह 21 हजार से ज्यादा सिपाही बनेंगे हेड कांस्टेबल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link