Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 3, 2022

विद्यालयों में पढ़ाई के घंटे के बारे में 20 तक मांगी रिपोर्ट

 डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में पढ़ाई के घंटे समेत सभी शैक्षणिक कार्यों के लिए निर्धारित समय-सारिणी के पालन के संबंध में 20 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी है।



बुधवार को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों के लिए समय, अवधि एवं कार्य निर्धारण के संबंध में पूर्व में जारी शासनादेश के अनुपालन की स्थिति पर असंतोष जताया है। शासनादेश में प्रत्येक शैक्षिक सत्र में 240 शिक्षण दिवस का संचालन किया जाना अनिवार्य है। इसी तरह निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, डीबीटी एवं अन्य किसी भी सामग्री के वितरण का कार्य विद्यालय अवधि के बाद ही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालयों में पढ़ाई के घंटे के बारे में 20 तक मांगी रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link