Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 12, 2022

8085 पदों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम जनवरी तक जारी होने की उम्मीद, साथ ही अन्य लंबित भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट 15 के बाद आने होंगे शुरू

 आयोग में लंबित परिणामों पर तेजी से काम चल रहा है। अधीनस्थ कनिष्ठ सेवा भर्ती का परिणाम प्राथमिकता से जारी किया जाएगा। शेष परिणाम भी जल्द जारी किए जाएंगे। अवनीश सक्सेना, - सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग



लखनऊ। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 15 नवंबर के बाद लंबित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। इससे अभ्यर्थियों को नए साल में तैनाती का तोहफा मिल सकता है। इनमें अधीनस्थ कनिष्ठ सेवा के 672 पदों का परिणाम सबसे पहले घोषित होगा।


सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले करीब तीन वर्ष से लंबित अधीनस्थ कनिष्ठ सेवा के 672 पदों पर भर्ती का परिणाम जारी किया जाएगा। इस परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने बीते दिनों आयोग दफ्तर पर धरना भी दिया था। इसके बाद आयोग में कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ लिपिक और आपूर्ति निरीक्षक भर्ती का परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग में कर्मचारियों की कमी के मद्देनजर इन पदों को जल्द भरने की तैयारी है। साथ ही दिसंबर में पीईटी- 2022 का परिणाम जारी करने की तैयारी है। वहीं लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम भी दिसंबर-जनवरी में आने की उम्मीद है। सहायक बोरिंग


मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग में रोड रोलर चालक एवं मानचित्रक भर्ती का परिणाम भी जारी हो सकता है। वन रक्षक एवं वन्य जीवक रक्षक भर्ती के 27 पद, अवर अभियंता, संगणक एवं फौरमेन और सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी 2019 का परिणाम भी टेक्नीशियन और राज्य कृषि मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग में रोड रोलर चालक एवं मानचित्रक भर्ती का परिणाम भी जारी हो सकता है। वन रक्षक एवं वन्य जीवक रक्षक भर्ती के 27 पद, अवर अभियंता, संगणक एवं फौरमेन और सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी 2019 का परिणाम भी दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद है।

8085 पदों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम जनवरी तक जारी होने की उम्मीद, साथ ही अन्य लंबित भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट 15 के बाद आने होंगे शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link