Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 12, 2022

प्राथमिक विद्यालय से एमडीएम का सामान ले गए चोर

 पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बख्सपुर प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए। स्कूल में रखा सामान चुराकर ले गए। सोमवार को प्रधानाध्यापक अनवर खान स्कूल पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। स्कूल से मिड डे मील बनाने के सभी वर्तन, गैस सिलिंडर और खाद्य सामग्री चोर ले गए।



प्रधानाध्यापक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पिछले एक माह से चोर स्कूलों के निशाना बनाकर घटनाओं के अंजाम दे रहे हैं। एमडीएम के वर्तन और खाद्य सामग्री चोरी होने से स्कूली बच्चों के लिए खाना नहीं बन पा रहा है। अक्तूबर में गणेशपुर, मैदना देवीपुरा, नवदिया, कुरैया के स्कूलों में चोरी हो चुकी है।


पुलिस अधिकतर मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। अगर किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज कर भी ले, तो खुलासा नहीं होता।

प्राथमिक विद्यालय से एमडीएम का सामान ले गए चोर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link