Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 13, 2022

प्राथमिक विद्यालय में किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस में दी तहरीर


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव मैं किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स लगाने आया था। वहीं उसने पड़ोसी किशोरी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


यह मामला थाना क्षेत्र के गांव का है। वहां के प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स लगाई जा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक टाइल्स लगाने बरेली का एक राजमिस्त्री आया था बुधवार को 16 वर्षीय लड़की परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। तभी राजमिस्त्री उसे


बहला फुसलाकर प्राथमिक विद्यालय में ले गया। वहीं, उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी का पिता घूमता हुआ स्कूल पहुंच गया। उसने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। तब तक मौके पर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने राजमिस्त्री को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है, लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि जानकारी है। जांच करके कार्रवाई की जा रही है

प्राथमिक विद्यालय में किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस में दी तहरीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link