Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 13, 2022

Primary ka master: छेड़छाड़ का विरोध कर रहे पिता को पीटा तो भिड़ गई शिक्षिका

 लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम में कई दिन से शिक्षिका बेटी को परेशान कर रहे युवक की हरकत का पिता ने विरोध किया। इस पर युवक ने पीड़िता के पिता को दौड़ाकर पीटा। इससे गुस्सायी छात्रा ने डर छोड़ कर शोहदे से मोर्चा ले लिया। बीच सड़क पर वह शोहदे से भिड़ी रही। युवक के हमले से घायल होने पर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। हाथापाई में पीड़िता के कपड़े भी फट गये। कई राहगीर मदद को दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने जानकीपुरम में केस दर्ज कराया। इसके बाद ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।



पलटवार पर भागा शोहदा जानकीपुरम विस्तार निवासी 22 वर्षीय शिक्षिका के मुताबिक तिवारीपुर निवासी सचिन यादव काफी वक्त से उसे परेशान कर रहा था। बाहर निकलने पर पीछा कर दोस्ती का दबाव बनाता है। शोहदे के खौफ से युवती ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। पिता के पूछताछ करने पर युवती ने सचिन यादव की छेड़छाड़ से परेशान होने की बात कही। युवती के मुताबिक वह भिठौली क्रासिंग से घर लौट रही थी। तभी सचिन भी पीछा करने लगा। शोहदे को देख कर युवती ने फोन कर पिता को सूचना दे दी। वह पहुंचे और सचिन को वहां से जाने के लिए कहा। नाराज होकर सचिन ने युवती के पिता को पीटने लगा। पिता को बचाने युवती भी हिम्मत जुटा कर सचिन से भिड़ गई। आरोपी उसे भी पीटने लगा। राहगीर दौड़े आरोपी वहां से फरार हो गया।


Primary ka master: छेड़छाड़ का विरोध कर रहे पिता को पीटा तो भिड़ गई शिक्षिका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link