लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी बारहवीं तक के माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पूरी बाह की शर्ट व फुल पेंट पहनकर ही आने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही डेंगू व चिकनगुनिया के प्रकोप से बचाव के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को विद्यालय के माध्यम से जागरूक करने के लिए कहा है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। प्रतिदिन प्रार्थना सभा में संचारी रोगों व उससे होने वाली समस्याओं के बारे में भी बच्चों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि संचारी रोगों के प्रति जन जागरुकता के लिए रैलियां भी निकाली जाएं।
विद्यालय परिसरों में रखी खुली पानी की टंकियों की नियमित सफाई हो विद्यालय परिसर व पास-पड़ोस में कहीं भी जल भराव न होने पाए। विद्यालय परिसर में स्थित हैंडपंप व मल्टीपल हैंडवाश के पास नियमित रूप से सफाई हो। ब्यूरो
updatemart,primarykamaster, updatemarts, up basic shiksha ,up basic shiksha news,upbasic news,up basic shiksha parishad news,basic shiksha parishad up,basic shiksha news up,update mart,up primary ka master,
.jpg)
