Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 11, 2022

परिषदीय विद्यालयों में जल्द पूरा हो ऑपरेशन कायाकल्प

 मंझनपुर कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बीडीओ मंझनपुर के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ को स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।



बैठक में डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि चहारदीवारी विहीन विद्यालयों में आ रही समस्याओं को दूर कर जल्द बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने आपरेशन कायाकल्प के तहत शेष रह गए विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, शौचालय, 


हैंडवॉश, रनिंग वाटर एवं टाइल्स समेत सभी 19 पैरामीटर के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डा. रविकिशोर त्रिवेदी, बीएसए प्रकाश सिंह एवं डीडीओ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

परिषदीय विद्यालयों में जल्द पूरा हो ऑपरेशन कायाकल्प Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link