Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 10, 2022

Primary ka master: मौत की तैयारी शुरू, अलविदा दोस्तो.... शिक्षिका ने लिखी फेसबुक पर पोस्ट, मचा हड़कंप

 


मुजफ्फरनगर। एक शिक्षिका ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली कि मौत की तैयारी शुरू, अलविदा दोस्तो पोस्ट देखने के बाद मामला गंभीर मानते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिक्षिका की तलाश शुरू की जब पुलिस पहुंची तो घर में शिक्षिका बेहोशी की हालत में मिली, जिसमें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात एक महिला ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली, तो उसे देखने वाले लोगों में चर्चा होने लगी। किसी ने यह सूचना सिविल लाइन थाना प्रभारी को दी। उन्होंने साइबर सेल को मदद से महिला का पता लगाने की कार्रवाई शुरू की। काफी देर बाद पता चला कि महिला जाट कॉलोनी की रहने वाली है। मामला गंभीर मानते हुए पुलिस ने महिला के घर की तलाश शुरू की एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला के घर के बारे में जानकारी मिल सकी। घर पहुंचे थाना प्रभारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया तो पोस्ट के बारे में महिला के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।

Primary ka master: मौत की तैयारी शुरू, अलविदा दोस्तो.... शिक्षिका ने लिखी फेसबुक पर पोस्ट, मचा हड़कंप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link