Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 10, 2022

Primary ka master: शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर विषय लिखा न वर्ग, एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती का मामला

 प्रदेश के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती से पहले अधियाचन की गड़बड़ी दूर की जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सही अधियाचन भेजने की चेतावनी दी गई थी लेकिन उसके बावजूद जो सूचना मिली है उसमें कई पदों का विषय और वर्ग नहीं लिखा है। उप शिक्षा निदेशक विज्ञान दिनेश सिंह ने 40 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बुधवार को शिक्षा निदेशालय में उपस्थित होकर गड़बड़ी दूर कराने के निर्देश दिए थे।



लेकिन इसके बावजूद बुधवार को बीएसए और उनके प्रतिनिधि आधी-अधूरी सूचना के साथ पहुंचे। उन्हें फिर से सही सूचना देने को कहा गया है। इसके चलते भर्ती फंसी हुई है। 17 अक्तूबर 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम छह सिंतबर को जारी हुआ था। अभ्यर्थी भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अधिकारी रिक्त पदों की गड़बड़ी ही दूर नहीं कर पा रहे हैं। सबसे पहले 30 दिसंबर 2019 को रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था। उसके बाद तीन नवंबर 2021 को रिक्त पदों को सत्यापित करने के लिए कहा गया। सात नवंबर को फिर से सही सूचना देने को कहा गया। लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हो पाई है।


Primary ka master: शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर विषय लिखा न वर्ग, एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती का मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link