रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की तरह अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का पूरा योग ऑनलाइन किया जा रहा है।
सभी के बारे में पूरी जानकारी के साथ ही उनसे संबंधित अभिलेख भी अपलोड किए जाएंगे। छुट्टी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डाटा फीडिंग और अभिलेख अपलोड करने का काम एक हफ्ते में पूरा करा लिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में 14 सौ से अधिक कार्मिकों का पूरा यो मानव संपदा पोर्टल पर फीड
किया जाना है। इसमें 41 राजकीय कॉलेजों में लगभग 335 और 46 सहायता प्राप्त विद्यालयों में एक हजार से अधिक लोग कार्यरत हैं।
बाकी कार्यालय में कार्यरत हैं। विभाग के अधिकारी या कर्मचारी हो या फिर राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, सभी का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर फीड करने के साथ ही उनसे संबंधित अभिलेखों को अपलोड किया जाना है।
%20(3).jpeg)
