Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 27, 2023

छात्राओं से छेड़खानी में दो हाफिज गिरफ्तार

 बिलारी: क्षेत्र के गांव में दो सहेलियों से दो हाफिजों द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर सहसपुर के रहने वाले हाफिज असगर अली व फैजान मदरसा हनफियां नईमियां लतीफी के अंदर खड़े हुए थे। इसी बीच वहां से दो सहेलियां ईद मिलने के लिए अपनी सहेली के घर जा रही थीं। दोनों हाफिजों ने मौका देखकर उन्हें मदरसे के अंदर खींच लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और मदरसे से बाहर निकाला। बाद में दोनों हाफिज धमकी देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर दोनों युवतियों के पिता ने कोतवाली में संयुक्त तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों हाफिजों को गिरफ्तार कर लिया।

छात्राओं से छेड़खानी में दो हाफिज गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link