Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 29, 2023

संविदा कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, हड़ताल पर जाने की तैयारी

बरेली:  बिजली के संविदा कर्मचारियों को नई कंपनी के आने के बाद भी समय से वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में संविदा कर्मचारियों ने वेतन दिलाने की मांग को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की है। अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कंपनी को पत्र लिखा है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनका वेतन नहीं मिला तो वह हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। बरेली मंडल के संविदा कर्मचारियों का तीन माह का वेतन कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से नहीं दिया गया है। 



संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य अभियंता विद्युत वितरण मंडल राजीव कुमार शर्मा से कई बार वार्ता होने के बाद आज तक किसी भी संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि समय से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। मुख्य अभियंता ने संविदा कर्मचारियों को ईद के पर्व से पहले वेतन देने की बात कही गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि अगर 28 अप्रैल तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया तो वह हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले जिले में संविदा कर्मचारी मुहैया कराने वाली ओरियन कंपनी कर्मचारियों का ईपीएफ और वेतन लेकर फरार हो गई है। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि वेतन नहीं मिलने को लेकर संविदा कर्मचारियों ने शिकायत की है। कर्मचारियों को वेतन दिलाने को लेकर कंपनी को पत्र लिखा जाएगा।

संविदा कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, हड़ताल पर जाने की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link