Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 27, 2023

खेल कोटे से सिपाही के 245 पदों पर चयन परिणाम घोषित

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुक्रवार को खेल कोटे में सिपाही के 245 पदों पर चयन का परिणाम घोषित कर दिया। इनमें 164 पुरुष और 81 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले 28 मार्च को खेल कोटे में ही 234 अभ्यर्थियों का चयन परिणाम घोषित किया गया था।



मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में खेलों व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें नियमित सेवा का अवसर देने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड को कुशल खिलाड़ियों की भर्ती का निर्देश दिया था। पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि विभिन्न खेल विधाओं में सिपाही के और 345 पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का भी अधियाचन प्राप्त हुआ है। इन पदों पर शीघ्र ही आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।

खेल कोटे से सिपाही के 245 पदों पर चयन परिणाम घोषित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link