Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 9, 2023

अर्हता मामले में छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

 09/05/2023

प्रयागराज, प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की अर्हता विवाद को लेकर अभ्यर्थी अंजू ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है। ऐसे में आयोग की याचिका से पहले अभ्यर्थियों ने सर्वोच्च न्यायालय में कैविएट दायर की है, ताकि कोई भी फैसला होने से पहले उनका पक्ष भी सुना जा सके।



असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 93 पदों पर भर्ती की अर्हता को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की निर्धारित योग्यता के आधार पर भर्ती की जाए।


अर्हता मामले में छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link