Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 23, 2023

Primary ka master: प्रमुख सचिव बीएल मीना के खिलाफ वारंट जारी

 


लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव बीएल मीना के विरुद्ध वारंट जारी किया है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त को यह वारंट तामील कराने को कहा गया है। प्रमुख सचिव पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। बीएल मीना इन दिनों प्रमुख सचिव सहकारिता के पद पर हैं।


बीएल मीना के विरुद्ध यह परिवाद वर्ष 2021 में दायर किया गया था, उस समय वह प्रमुख सचिव समाज कल्याण के पद पर कार्यरत थे। परिवाद में लगाए गए आरोपों पर साक्ष्यों के साथ उपस्थित न होने तथा जांच कार्य में सहयोग न करने के कारण उप लोकायुक्त ने उनके विरुद्ध 10 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी करने का आदेश पारित किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि शिकायत करने के बावजूद तत्कालीन प्रमुख सचिव समाज कल्याण बीएल मीना ने यूपी सिडको के अधिकारियों के विरुद्ध शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया।

Primary ka master: प्रमुख सचिव बीएल मीना के खिलाफ वारंट जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link