Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 22, 2023

सरकारी स्कूलों के लिए खरीदे जाएंगे 30,135 टेबलेट

 सरकारी स्कूलों के लिए खरीदे जाएंगे 30,135 टेबलेट

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की कार्यकारी समिति की बैठक में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित की गई 12,744.41 करोड़ रुपये की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। केंद्र से अनुमोदित कार्ययोजना को कार्यकारी समिति ने अंगीकार किया। वार्षिक कार्ययोजना में प्राथमिक शिक्षा के लिए 10077.40 करोड़ रुपये, शिक्षक प्रशिक्षण के लिए 177.76 करोड़ रुपये और माध्यमिक शिक्षा के लिए 597.69 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।


बैठक में 10,375 प्राथमिक विद्यालयों, 8778 उच्च प्राथमिक विद्यालयों (प्रति उच्च प्राथमिक विद्यालय दो टैबलेट) तथा 2,204 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए यूपीडेस्को से कुल 30, 135 टैबलेट खरीदने के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इसी प्रकार 3,879 परिषदीय उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में स्मार्ट क्लास स्थापित करने तथा 3, 173 उच्च प्राथमिक व केजीबीवी में आइसीटी लैब की स्थापना चयनित टेक्निकल पार्टनर यूपी इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन से कराये जाने के लिए भी सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। यूपी इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन को राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान, लखनऊ में एजुकेशनल ब्राडकास्टिंग स्टूडियो के लिए सैद्धांतिक सहमति दी गई। परिषदीय विद्यालयों, केजीबीवी तथा माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के लिए भी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।



सरकारी स्कूलों के लिए खरीदे जाएंगे 30,135 टेबलेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link