Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 23, 2023

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी ऑनलाइन तबादले होंगे

 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी अब ऑनलाइन स्थानांतरण होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक (पुरुष/महिला) के स्थानान्तरण सत्र 2023-24 में एनआईसी द्वारा विकसित वेबसाइट upsecgtt.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थानान्तरण का निर्णय लिया गया है। स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून के अपराह्न से प्रारम्भ होकर 25 जून की सायं 04.00 बजे तक किये जा सकेंगे।



उन्होंने बताया कि आवेदकों को आवेदन करते समय स्वयं के मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट upsecgtt.upsdc. gov.in पर उपलब्ध दिशा निर्देशों का भी अध्ययन अवश्य कर लें। शिक्षकों की जिज्ञासाओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर-8317054632 पर कॉल या व्हाट्सएप्प तथा ई-मेल online teachertransfer [email protected] के माध्यम से सम्पर्क किया जा सकता है।


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी ऑनलाइन तबादले होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link