Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 1, 2023

Primary ka master; शिक्षिका समेत तीन महिलाओं से जेवर हड़पे

 लखनऊ, शहर में टप्पेबाजों ने तीन महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। इनमें एक हेडमास्टर भी हैं। उनका दावा है कि बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर जेवर लूट लिए। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। घटनास्थल से सीसी फुटेज मिले, जिसमें महिला से दो युवक बात करते हुए दिखाई पड़े हैं। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है।



मदेयगंज खदरा निवासी कनीज फातिमा प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणीनगर में हेडमास्टर हैं। उनके अधिवक्ता बेटे मोईन खान ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे मां स्कूल से लौट रही थीं। त्रिवेणीनगर द्वितीय मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहा तानकर कनीज फातिमा के जेवर लूट लिए। यह बात कनीज ने बेटे को फोन करके बताई। इसके बाद मोईन खान साथी अधिवक्ताओं के साथ अलीगंज कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।


स्कूल से निकलते ही करने लगा पीछा एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही छानबीन शुरू की गई। पुलिस को एक फुटेज मिली, जिसमें कनीज फातिमा बुर्का पहने हुए दिखाई दीं। स्कूल से निकल कर कुछ कदम चलते ही पीछे से आए युवक ने आवाज लगा कर उन्हें रोक लिया। बातों में उलझा कर जेवर उतरवा लिए। इसके बाद बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला।



पुलिस का भय दिखा कर जेवर ले उड़े बदमाश


पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज के जनरैलगंज निवासी कुसमा सिंह (55) सुबह कुछ सामान लेने मंजू टंडन ढाल गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने उन्हें पता पूछने के बहाने रोक लिया। उनसे कहा कि आगे वाली गली में हत्या हो गई है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी किसी को भी जेवर पहनकर जाने नहीं दे रहे हैं। जालसाज की बातों में आकर उन्होंने चेन, अंगूठी व बाली उतार ली। इतने में जालसाज जेवर लेकर कागज की पुड़िया में लपेटने का नाटक करने लगे और बदलकर थमा दी। कुछ देर बाद उन्होंने पुड़िया खोलकर देखी तो उसमें मौरंग व पत्थर के टुकड़े थे। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


मौत का डर दिखा कर महिला के जेवर उतरवा लिए


हुसैनगंज की सेवाग्राम कॉलोनी निवासी सुमिता मिश्रा के मुताबिक बीते सोमवार दोपहर करीब 12 बजे केकेसी स्थित पेट्रोल पंप के पास पता पूछने के बहाने एक व्यक्ति उन्हें रोकने लगा, उसके हाथ में चाकू भी था। वह शाम तक बच्चे की मौत हो जाने की बात कहने लगा। रुकते ही उसने कहा कि तुम पर गऊ हत्या का पाप है। इस बीच जालसाज ने उस पर तीन बार फूंका।इसी बीच एक और व्यक्ति आ गया। उस पर भी जालसाज ने संकट होने की बात कही। जालसाज के कहने पर उन्होंने मोबाइल फोन, दोनों अंगूठी और टॉप्स उतारकर पर्स में रख लिए। जालसाज ने कहा कि ये जेवर अपनी बेटी से गंगा जल में धुलवाकर पहनने से सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। जेवर से भरा पर्स लेकर 10 कदम दूर जाकर लौटने को कहा। वह कुछ दूर जाकर वापस मुड़ीं तो दोनों जेवर लेकर भाग चुके थे।

Primary ka master; शिक्षिका समेत तीन महिलाओं से जेवर हड़पे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link