Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 19, 2023

इस जिले के स्कूलों में 19 और 20 जुलाई को रहेगा अवकाश

 बिजनौर जनपद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिले में 12 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके चलते अब 21 को स्कूल खुलेंगे। वहीं, बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बिजनौर आएंगे। विदुरकुटी पर पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।



बारिश अधिक होने से नदियों किनारे बसे गांव जलमग्न हो गए हैं। जलभराव होने से बच्चों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई स्कूलों में बारिश अधिक होने से पानी भर गया है। जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।


इस जिले के स्कूलों में 19 और 20 जुलाई को रहेगा अवकाश 





इस जिले के स्कूलों में 19 और 20 जुलाई को रहेगा अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link