Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 5, 2023

कार्यमुक्त हुए 220 शिक्षकों का रिलीविंग आदेश निरस्त, 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत है कार्यरत

 कार्यमुक्त हुए 220 शिक्षकों का रिलीविंग आदेश निरस्त, 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत है कार्यरत

बदायूं। अंतर जनपदीय


स्थानांतरण के लिए आवेदन करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग आवेदन में लगाए प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर शिक्षकों को रिलीव करने में जुटा है। आवेदन के बाद 449 शिक्षकों की सूची जारी हुई है। सचिव की ओर 26 जून को स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद 69 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल 220 शिक्षक जिले से रिलीव हो गए थे। शासन का आदेश मिलने के बाद इनके रिलीविंग आदेश को निरस्त कर दिया गया है।


अपने गृह जिले में शिक्षण कार्य करने की इच्छा रखने वाले 1388 शिक्षकों ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। 449 शिक्षकों के स्थानांतरण को मंजूरी देते हुए सूची सार्वजनिक की गई। सूची सार्वजनिक होने के बाद बेसिक शिक्षा आवेदन में लगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, असाध्य रोग ग्रसित होने के प्रमाण पत्रों की जांच कर उन्हें रिलीव करने तो गैर जिले से आने वाले शिक्षकों को ज्वाइन कराने में जुटा है। आवेदन में बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने की शिकायत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग जारी रिलीविंग आदेश निरस्त करते हुए शिक्षकों को दोवारा कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। कार्यभार ग्रहण न करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।



कार्यमुक्त हुए 220 शिक्षकों का रिलीविंग आदेश निरस्त, 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत है कार्यरत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link