Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 5, 2023

दूसरे जनपदों से आए 74 शिक्षकों ने संभाला कार्यभार

 एटा। अंतर जनपदीय तबादला प्रक्रिया में 256 शिक्षकों की शासन से पहली सूची जारी हुई। जहां गंभीर बीमारी सहित दिव्यांग व पति पत्नी दोनों की नौकरी वालों को अलग से प्राथमिकता दी गई।


जिले में 155 शिक्षक शिक्षिकाएं प्राथमिकता वाले दायरे में आए। शासन से इनके सत्यापन कराने की बात कही गई। सत्यापन के बाद मंगलवार की शाम से कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।जबकि जिले में आए 74 ने  कार्यभार ग्रहण कर लिया है शासन से गंभीर बीमारी सहित दिव्यांग व पति पत्नी दोनों की नौकरी वालों को भारांक की श्रेणी में रखा गया। इस दौरान उनके सत्यापन कराने का दौर चला।

शनिवार को बीएसए कार्यालय में सत्यापन हुआ। इस दौरान कुछ शिक्षक, शिक्षिकाएं सत्यापन कराने के लिए बचे। नए बीएसए ने चार्ज लिया तो एक बार फिर शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन का दौर चला। इसके बाद भी शिक्षकों को रिलीव नहीं किया गया। सोमवार को  प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को बीएसए कार्यालय में शाम तक शिक्षक रिलीव होने को लेकर परेशान रहे। शाम के समय कार्यमुक्त करने का कार्य शुरू हुआ। वहीं कार्यालय में मंगलवार की शाम तक 74 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया।

दूसरे जनपदों से आए 74 शिक्षकों ने संभाला कार्यभार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link