Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 22, 2023

पौधारोपण के लिए 22 को आधे दिन का अवकाश

 पौधारोपण के लिए 22 को आधे दिन का अवकाश

अमृत विचार: पौधरोपण अभियान के दृष्टिगत आगामी 22 जुलाई को प्रदेश के सभी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन प्रदेश के समस्त कर्मियों द्वारा कम से कम एक पौधा घर, घर के बाहर, पार्क, सड़क, कॉलोनी आदि में अवश्य लगाए जाने और पौधे के साथ तस्वीर को हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने यह निर्देश गुरुवार को अभियान की तैयारियों को लेकर समस्त विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ

समीक्षा बैठक में दिए।  बैठक में उन्होंने सभी विभागों से पौधरोपण की तैयारियों की जानकारी ली और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के तहत मुख्यमंत्री द्वारा 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगामी 22 जुलाई को 30 करोड़ और 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधों को रोपित किया जाना है। सभी विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप माइक्रोप्लान तैयार कर लिया जाए। पौधों की निगरानी के लिए शत-प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग कराई जाए। बताया गया कि अभियान के तहत वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन को 14 पौधे करोड़, ग्राम्य विकास को 12.59 करोड़, राजस्व को 1.06 करोड़, पंचायतीराज को 1.28 करोड़, कृषि को 2.50 करोड़, उद्यान को 1.55 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक राजस्व ग्राम व नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में कम से कम 1000 पेड़ लगाए जाएं। 'हर खेत में मेड़, हर मेड़ पर पेड़' के तहत किसानों को मेड़ों पर पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।



पौधारोपण के लिए 22 को आधे दिन का अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link